Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

आरोपी के घर से कपड़े और जूते बरामद 

अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

11 Aug 2024

आरोपी के घर से कपड़े और जूते बरामद 

कोलकाता। कोलकाता पुलिस एक महिला चिकित्सक की हत्या के संबंध में निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसका शव यहां सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पाया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला चिकित्सा का यौन उत्पीडऩ हुआ था और उसकी हत्या की गयी थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि यौन उत्पीडऩ के बाद उसकी हत्या की गयी थी और पुलिस ने आत्महत्या की आशंका से इनकार कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है, ''उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था और चेहरे पर चोटें थीं। पीडि़ता के निजी अंगों से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर..। गर्दन, दाहिने हाथ, उंगली और..। होठों पर भी चोटें हैं।ÓÓ इस बीच, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य से संकेत मिलता है कि गिरफ्तार आरोपी ने महिला चिकित्सक की पहले हत्या की और फिर उससे दुष्कर्म किया। 
अधिकारी ने कहा कि ऐसा सबूत है कि चिकित्सक अस्पताल के सेमीनार हॉल में अकेले सो रही थी तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने बचने की कोशिश की लेकिन उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गयी। ऐसी भी आशंका है कि आरोपी ने हत्या करने के बाद दुष्कर्म किया होगा। पुलिस ने अपराध के दौरान आरोपी द्वारा पहने कपड़े और जूते भी बरामद किए हैं। यह पूछने पर कि क्या गिरफ्तार आरोपी के साथ अपराध में कोई और भी शामिल था, इस पर अधिकारी ने कहा, ''अभी तक इसका कोई सबूत नहीं है।ÓÓ अधिकारी ने कहा, ''अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी घर गया था और उसने अपने कपड़े धोये थे। उसके घर की तलाशी के दौरान उसके जूते भी मिले हैं जिन पर खून के धब्बे थे।ÓÓ महिला चिकित्सक का शव शुक्रवार को उत्तर कोलकाता में आरजी कर सरकारी अस्पताल के 'सेमीनार हॉलÓ के भीतर पाया गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोषी के लिए मौत की सजा की मांग करने का संकल्प लिया है।
 गिरफ्तार व्यक्ति एक बाहरी व्यक्ति है जिसकी अस्पताल के विभिन्न विभागों तक आसान पहुंच थी। उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म) और 103 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कोलकाता की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 23 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस बीच, कोलकाता पुलिस ने रविवार को अस्पताल में एक बड़ा दल तैनात किया। 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''किसी को भी बिना उचित पहचान के अस्पताल परिसर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम अस्तपाल में स्वास्थ्य कर्मियों की पूर्णत: सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।ÓÓ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अस्पताल प्राधिकारियों ने आपातकालीन वार्ड में संविदा पर नियुक्त दो सुरक्षाकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक ने नहीं करने के कारण बर्खास्त कर दिया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरोपी के घर से कपड़े और जूते बरामद 
अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News